हमास के ठिकानों और कैदियों के स्थान की पहचान करने के लिए ग़ज़्ज़ा पट्टी में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे अमेरिकी और ज़ायोनी विशेष बलों की एक टीम को प्रतिरोधी बलों ने मार गिराया।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना के पूर्व कर्नल और पेंटागन के पूर्व सलाहकार डगलस मैकग्रेगर ने स्वीकार किया कि अमेरिकी और ज़ायोनी विशेष बलों की एक विशेष टीम ने ज़ायोनी कैदियों के स्थान की पहचान करने के इरादे से ग़ज़्ज़ा में प्रवेश करने का प्रयास किया था। ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोधी दलों के जवानों के साथ मुठभेड़ में यह सभी मारे गए।
मैकग्रेगर ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान, अमेरिकी और ज़ायोनी विशेष बलों का एक समूह टोही अभियानों के लिए और ग़ज़्ज़ा पट्टी में कैदियों के स्थान का पता करने के लिए ग़ज़्ज़ा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वे सभी प्रतिरोध सेनानी की गोलियाँ का निशाना बन गए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि "इस्राईल" के लिए इस युद्ध में किसी भी परिस्थिति में जीत की कल्पना करना न केवल असंभव है, बल्कि ईरान के साथ युद्ध की संभावना के कारण यह युद्ध अमेरिका के लिए भी बहुत खतरनाक है।
पेंटागन के पूर्व सलाहकार ने कहा कि अमेरिकी सेना इस समय अपने इतिहास में सबसे कमजोर स्थिति में है, इसलिए देश किसी भी तरह से संपूर्ण युद्ध में उतरने के लिए तैयार नहीं है।
इससे पहले, पेंटागन के प्रवक्ता पैट्रिक राइडर ने ग़ज़्ज़ा के खिलाफ युद्ध में इस्राईल की मदद के लिए मक़बूज़ा फिलिस्तीन में अमेरिकी सैन्य सलाहकारों की उपस्थिति की घोषणा की थी।
इन सबके बीच एक बार फिर अरब शासक अमेरिका और इस्राईल की सेवा करने और फिलिस्तीन को धोखा देने पर आमादा हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ग़ज़्ज़ा में जमीनी युद्ध में असहाय प्रतीत हो रहे अमेरिका और इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पर तब तक जमीनी हमले में देरी करने पर सहमति व्यक्त की है जब तक कि अमेरिका क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणाली स्थापित नहीं करता है।
अमेरिका 6 अरब देशों में थाड और पैट्रियट जैसी अपनी 12 वायु रक्षा प्रणालियाँ स्थापित करने जा रहा है। इन अरब देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, जॉर्डन, अधिकृत इराक और कतर शामिल हैं।