24 अक्टूबर 2023 - 09:53
इस्माइल हनिया का अरब शासकों से सवाल, तुम्हारी ग़ैरत जगाने के लिए कितना खून काफी होगा?

हे अरब और इस्लामिक देशों के शासकों, आखिरकार आपकी ग़ैरत को जगाने और ज़ायोनी अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक रुख अपनाने में कितना खून और नरसंहार काफी होगा?


ग़ज़्ज़ा में चल रहे नरसंहार के बीच हमास आंदोलन के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने कुछ अरब शासकों और इस्लामी जगत को संबोधित करते हुए कहा: आपकी ग़ैरत को जगाने और ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए, कितना बलिदान देना होगा ? ज़ायोनी अपराधों के विरुद्ध आपके उठ खड़े होने के लिए कितना नरसंहार पर्याप्त होगा।

उन्होंने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के दिनों-दिन बढ़ते हमलों और निर्दोष लोगों के नरसंहार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अरब और इस्लामिक देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए अपने संदेश में कहा कि हे अरब और इस्लामिक देशों के शासकों, आखिरकार आपकी ग़ैरत को जगाने और ज़ायोनी अत्याचार के खिलाफ ऐतिहासिक रुख अपनाने में कितना खून और नरसंहार काफी होगा?

हनिया ने कहा: "ये अपराधी ग़ज़्ज़ा में किसी के बीच भेदभाव नहीं करते। वे बिना दया के महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का नरसंहार करते हैं।" उन्होंने कहा कि इन अपराधों के साथ ज़ायोनी हमलावरों ने खून और अपराधों से भरे अपने शर्मनाक इतिहास में एक और शर्मनाक अध्याय जोड़ दिया है।

हनिया ने कहा कि फिलिस्तीनी प्रतिरोध के मुजाहिदीन अतिक्रमणकारी ज़ायोनी सरकार की नींद और सुरक्षा छीन लेंगे और इसके लिए चाहे कितना भी समय लगे, हम उन्हें तब तक सुरक्षित महसूस नहीं होने देंगे जब तक कि हमारे देश और हमारे बच्चों को उनकी जमीन पर सुरक्षा और आजादी नहीं मिल जाती।

इस्माइल हनिया ने कहा, ''मैं उन पश्चिमी देशों से कहना चाहता हूं जो मानवाधिकारों के दावेदार हैं लेकिन हमारे देश में जारी नरसंहार और निर्दोषों के खून-खराबे में बराबर के भागीदार हैं, कि वे ग़ज़्ज़ा में नरसंहार और क्रूर युद्ध का समर्थन करते हुए मानवता से गिर गए है। आपने अरबों, इस्लामी राष्ट्रों और पश्चिम के बीच एक दीवार खड़ी कर दी है, जो रहती दुनिया तक नहीं गिर सकती।