22 अक्टूबर 2023 - 16:01
हिज़्बुल्लाह और इस्राईल आमने सामने, फॉस्फोरस की गोलियां इस्तेमाल कर रहा है इस्राईल।

मीडिया सूत्रों ने लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधकर्ताओं द्वारा अवैध अधिकृत शबआ फ़ार्म्ज़ के क्षेत्रों की ओर नए रॉकेट दाग़े जाने की सूचना दी।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, लेबनान के प्रतिरोधर्ताओं ने अवैध अधिकृत शबआ और कफर शबआ में इस्राईल के एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया और इसके जवाब में इस्राईली सेना ने दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती इलाक़ों पर गोलाबारी की।

इस्राईली सेना के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि एक रॉकेट अवैध अधिकृत शबआ फ़ार्म्ज़ के हरदोव क्षेत्र में सैन्य टैंक पर गिरा।

दूसरी ओर अल जज़ीरा चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ज़ायोनी शासन ने दक्षिणी लेबनान में सीमावर्ती क्षेत्रों पर गोलाबारी की है।

फ़िलिस्तीनी न्यूज़ चैनल फ़िलिस्तीन अल-यौम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी सेना ने फॉस्फोरस की गोलियों से दक्षिणी लेबनान को निशाना बनाया विशेषकर सीमा क्षेत्रों ओलमा अल-शाब, अल-जबीन और तैर हरफ़ा के गांवों को निशाना बनाया।