स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने मशहूर अमेरिकी पत्रकार सेमुर हर्श के हवाले से कहा कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल के युद्ध अपराध मानवता की सभी संभावित सीमाओं को पार कर सकते हैं। इस मशहूर अमेरिकी पत्रकार ने कहा है कि इस्राईल ग़ज़्ज़ा में हिरोशिमा का इतिहास दोहरा सकता है, लेकिन इस बार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
जानकार सूत्रों के हवाले से उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा दूसरा हिरोशिमा बन सकता है, लेकिन मौजूदा स्थिति में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर लिखा कि हमास लड़ाकों को खत्म करने के नाम पर इस्राईल जल्द ही ग़ज़्ज़ा पर जमीनी हमला करेगा, जिससे हमास का कोई भी सदस्य जीवित नहीं बचेगा। हमास को ख़त्म करने की नेतन्याहू की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
7 अक्टूबर को प्रतिरोधी संगठनों ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन के विभिन्न स्थानों पर ज़ायोनी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है, जिसके बाद से इस्राईल ग़ज़्ज़ा की नागरिक आबादी पर भारी हमले कर रहा है।