फ़िलिस्तीन पर इस्राईल की बर्बर बमबारी दिन-ब-दिन तेज़ होती जा रही है। फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार और इस्राईल के युद्ध अपराध लगातार जारी है। इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा वासियों की हत्या करने में अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी है। हमलों की शुरुआत से ही बिजली, पानी और ईंधन की आपूर्ति रोककर लाखों लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले ज़ायोनी राष्ट्र ने अब एक अस्पताल पर हमला किया और पलक झपकते ही 600 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी ।
फ़िलिस्तीनी समाचार स्रोतों ने ग़ज़्ज़ा के एक अस्पताल में ज़ायोनी शासन के बर्बर हमलों के कारण हुई त्रासदी की सूचना दी है।
फिलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-क़दरा ने घोषणा की है कि ज़ायोनी बलों द्वारा अल-मुमदानी अस्पताल पर बमबारी के परिणामस्वरूप 600 से अधिक लोग शहीद हो गए हैं।
शहाब समाचार एजेंसी के अनुसार, अल-क़ादरा ने दावा किया कि यह हमला एक सामूहिक हत्या थी जो अस्पताल पर ज़ायोनी हमले के परिणामस्वरूप हुई ।
कुछ समाचार सूत्रों ने बताया है कि इस हमले में शहीदों की संख्या 600 से अधिक है। कुछ घंटे पहले, फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ज़ायोनी आक्रमण के परिणामस्वरूप शहीदों की नवीनतम संख्या 3,500 और घायलों की संख्या 12,000 से अधिक होने की सूचना दी थी। शहीद होने वालों में 2000 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
इज़रायली विमानों ने अस्पताल को निशाना बनाया जिसमें चिकित्सा कर्मचारी, मरीज़ और शरण लिए हुए नागरिक मारे गए।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस्राईली विमानों ने मध्य ग़ज़्ज़ा में एक अस्पताल को निशाना बनाया, जिसमें 600 से ज्यादा लोग घायल भी हुए, कई लोगों की हालत गंभीर है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।