शनिवार की सुबह फिलिस्तीनी प्रतिरोधी दलों की ओर से इस्राईल के विरुद्ध शुरू किया गया प्रतिरोधी संघर्ष तल अवीव को बहुत भारी पड़ता महसूस हो रहा है ।
गज़्ज़ा से लगे हुए जायोनी शहरों से बढ़कर प्रतिरोध दलों की ओर से दागे जा रहे रॉकेट अब तल अवीव को भी निशाना बना रहे हैं ।
फिलिस्तीन दलों की कड़ी कार्रवाई के बाद इस्राईल में चारों तरफ भय और खौफ का माहौल है । फिलिस्तीनी दलों ने इस्राईल के अंदर घुसकर हमला करते हुए सैकड़ो अतिक्रमणकारियों को मौत के घाट उतार दिया है जब कि सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी बंदी बना लिया है।
हिब्रू मीडिया के अनुसार अब तक 300 से अधिक अतिक्रमणकारियों के मारे जाने की खबर है और हजारों घायल हैं।
जेरूसलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हमास के हमले में अब तक 300 ज़ायोनी मारे गए जब कि 1590 से अधिक जख्मी हुए हैं ।
इस अखबार के अनुसार इस्राईल की आबादी के अनुपात को देखते हुए यह नुकसान 9/11 को होने वाले नुकसान से तीन गुना ज्यादा है।