7 अक्टूबर 2023 - 05:04
ज़ायोनी सेना की रुकावट के बावजूद मस्जिदे अक्सा में पहुंचे 50000 नमाजी

जायोनी सैनिकों ने नमाज़ियों को रोककर उनके पहचान पत्र छीन लिए और कुछ नमाजियों पर हमला भी किया जिसमें कई लोग घायल हो गए

फिलिस्तीन टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सेना की ओर से लगातार रुकावटें खड़ी किए जाने के बाद भी 50000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों ने मस्जिदे अक्सा में जुमे की नमाज अदा की।

फिलिस्तीनी इस्लामी अवक़ाफ के दफ्तर की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अधिग्रहित बैतुल मुकद्दस में इस शुक्रवार को कम से कम 50,000 फिलिस्तीनियों ने नमाजे जुमा अदा की ।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बैतुल मुकद्दस और उसके आसपास तथा मस्जिदे अक्सा के सभी दरवाजों पर तैनात जायोनी सैनिकों ने नमाज़ियों को रोककर उनके पहचान पत्र छीन लिए और कुछ नमाजियों पर हमला भी किया जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

 बता दें के इस्राईल की कुद्स शहर के यहूदी करण पॉलिसी का मुकाबला करने के लिए हर शुक्रवार को फिलिस्तीनियों की बड़ी तादाद मस्जिदे अक्सा में नमाज़े जुमा अदा करने के लिए जमा होती है।