रूस के पूर्व राष्ट्रपति और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी दमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि अगर रूस को हमलों का निशाना बनाया जाता है तो हम परमाणु हथियारों का प्रयोग करने के लिए मजबूर होंगे । मास्को पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों की खबरों के बीच मेदवेदेव के इस बयान को बेहद गंभीर माना जा रहा है।
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ने रूस द्वारा परमाणु हथियारों का उपयोग करने की संभावना के बारे में कहा कि हम अपनी रक्षा के लिए कुछ भी करेंगे।
रूसी उपराष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार को कहा कि यदि नाटो समर्थित यूक्रेनी सेनाएं रूसी क्षेत्र के एक हिस्से पर नियंत्रण कर लेती हैं, तो हम परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
रूस के उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में रूस को अपने परमाणु सिद्धांत से पीछे हटना होगा। मेदवेदेव ने अपने संदेश में कहा कि कल्पना करें कि अगर नाटो द्वारा समर्थित हमला सफल होता है और रूसी क्षेत्र के एक हिस्से को निशाना बनाया जाता है, तो हम रूसी राष्ट्रपति पद के कानूनों के अनुसार परमाणु हथियारों का उपयोग करने के लिए मजबूर होंगे।