26 जुलाई 2023 - 11:15
इमाम हुसैन के रौज़े के चारों तरफ सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम, हज़ारों जवानों समेत 1800 थर्मल कैमरे तैनात

इमाम हुसैन के रौज़े की सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम करते हुए 5000 हज़ार से ज्यादा जवानों समेत 1800 थर्मल कैमरे तैनात किए गए हैं

माहे मोहर्रम के पहले अशरे में कर्बला पहुंचने वाले जायरीन की सुरक्षा के लिए इमामे हुसैन के रौज़े की प्रबंधक समिति ने सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम की खबर दी है।

इमाम हुसैन के रौज़े के सुरक्षा विभाग ने घोषणा की है कि मोहर्रम महीने के पहले दस दिनों के लिए सुरक्षा इंतजाम संभालने के लिए 5,000 स्वयंसेवकों और 1,800 थर्मल कैमरों सहित उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया जा रहा है। 

सुरक्षा विभाग के प्रमुख रसूल फज़ाला ने कहा कि ऑपरेशन रूम आशूरा तक लाखों लोगों के सफर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के समन्वय के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हज़रत अब्बास के रौज़े की प्रबंधक समिति के साथ तालमेल के साथ हम कर्बला आने वाले ज़ाएरीन को हर तरह से सुरक्षित रखने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।