17 जुलाई 2023 - 06:26
आर्थिक संकट से परेशान पाकितान, इस्लामाबाद हवाई अड्डा विदेशी एजेंसी को सौंपने को तैयार

वित्त मंत्री इस्हाक़ डार ने इस्लामाबाद हवाई अड्डे को आउटसोर्स करने के लिए बनाई गई कमेटी के साथ बैठक की। इस बैठक में पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन विदेशी एजेंसी को सौंपने की औपचारिकताएं तेज़ी के साथ पूरी करें।

आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के हालात संभलने के बावजूद दिन प्रतिदिन और खराब होते जा रहे हैं। पाकिस्तान की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब वह अपने हवाई अड्डों का संचालन भी नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान की सरकार अब अपने इस्लामाबाद हवाई अड्डे का संचालन किसी विदेशी एजेंसी से कराने पर विचार कर रही है। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी बना दी गई है, जो विदेशी ऑपरेटर्स से बातचीत कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मताबिक, वित्त मंत्री ने ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन विदेशी एजेंसी को सौंपने की औपचारिकताएं 12 अगस्त तक पूरी कर लें क्योंकि 12 अगस्त पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के कार्यकाल का आखिरी दिन है।