ज़ायोनी सेना की मदद से एक बार फिर ज़ायोनी आतंकियों ने मस्जिदे अक़्सा पर हमला करते हुए इस्लाम विरोधी नारेबाजी की।
फिलिस्तीन की शहाब न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी आतंकियों ने एक बार फिर क़िबला ए अव्वल का अपमान करते हुए मस्जिदे अक़्सा में घुसते हुए इस्लाम विरोधी नारे लगाए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी इस्राईली सेना की मदद से ज़ायोनी उन्मादियों ने मस्जिदुल अक़्सा पर हमला करते हुए मस्जिद में घुसकर इस्लाम के ख़िलाफ़ नारे लगाए और नाच-गाना किया। ज़ायोनी आतंकियों की इस अपमानजक हरकत के बाद फ़िलिस्तीन समेत पूरी दुनिया के मुसलमानों में ग़मो ग़ुस्से की लहर है।
बता दे कि इससे पहले, मस्जिदुल अक़्सा के ख़तीब शेख़ अक्रमा सबरी ने फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी सरकार की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियों के ख़िलाफ़ चेतावनी देते हुए कहा था कि फ़िलिस्तीन के लोग आतंकी ज़ायोनी सरकार को मस्जिदुल अक़्सा के किसी भी हिस्से पर कब्ज़ा करने की अनुमति नहीं देंगे।