पेरिस में 17 जुलाई तक जारी रहने वाले ट्रैक और फ़ील्ड के पैरा एथलीट्स टूर्नामेंट में इतिहास रचते हुए ईरान के पैरा एथलीट ने जैवलिन थ्रो में विश्व रिकार्ड बनाकर अपने देश का नाम ऊँचा किया।
इन मुक़ाबलों में 103 देशों के 1206 एथलीट्स ने भाग लिया। हर गेम में पहली चार पोज़ीशन हासिल करने वाले खिलाडी को पेरिस पैराओलंपिक में सीढ़ी इंट्री का मौक़ा मिलेगा।
ईरान से इन मुक़ाबलों में जैवलिन थ्रो में दो ग्रुपों ने भाग लिया जिनमें एक ग्रुप में युद्ध के दौरान अपंग हो जाने वाले एथलीट शामिल थे जबकि दूसरे ग्रुप में प्राकृतिक रूप से अपंग और अंधे खिलाड़ी थे।
जैवलिन थ्रो में टोक्यो पैराओलंपिक 2020 के सिलवर मेडलिस्ट अमानुल्लाह ने इन अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में ईरान को पहला स्वर्ण पदक दिलाया और साथ ही उन्होंने 50.09 मीटर का फ़ासला दर्ज कराते हुए एक नया अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिमान भी बनाया।
एफ़-57 क्लास में अमानुल्लाह का मुक़ाबला ब्राज़ील, तुर्की, थाईलैंड, केन्या, क्यूबा, लिथुआनिया, इंडोनेशिया, फ़्रांस, उज़्बेकिस्तान और सेनेगल जैसे देशों के एथलीट से था। अमानुल्लाह ने स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ फ़्रांस पैराओलंपिक मुक़ाबलों के लिए क़्वालीफाई कर लिया