भारत में तेज़ बारिश और बाढ़ के बढ़ते खतरे ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में डर और खौफ का माहौल बना दिया है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से कई ऐसे मंजर सामने आए हैं. जहां इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आईं. बारिश के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि अब तक उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद पानी के साथ मिट्टी और पेड़ भी बहकर आ गए. यहां सड़कों पर कीचड़ और लकड़ियों का अंबार लग गया है।
दिल्ली की बात की जाए तो मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी में रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में दिल्ली में 153 मिमी बारिश हुई, वहीं चंडीगढ़ और अंबाला में क्रमशः 322.2 मिमी और 224.1 मिमी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। यमुना नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, आने वाले एक से दो दिनों में यमुना खतरे के निशान से ऊपर होगी. ऐसे में दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।