1 जुलाई 2023 - 19:45
 इस्राईल के मुक़ाबले में हिज़्बुल्लाह की जीत का राज़, इस्राईली कमांडर की ज़बानी

एक इस्राईली जनरल ने स्वीकार किया है कि ज़ायोनी सेना, हिज़्बुल्लाह के अलर्ट कमांडोज़ की शक्ति से भयभीत है और उसे इस्लामी प्रतिरोधी संगठन की बढ़ती ताक़त की चिंता सता रही है।


प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली जनरल इसहाक़ ब्रीक का कहना था कि हमें याद रखना चाहिए कि वियतनाम में धान की खेती करने वाले किसानों ने अमरीका को पराजित कर दिया, जो इस बात का उदाहरण है कि युद्ध जीतने के लिए सिर्फ़ टेक्नॉलोजी पर भरोसा नहीं किया जा सकता, बल्कि सैनिकों का आत्मविश्वास और संघर्ष का उनका साहस, जंगों का नतीजा निर्धारित करता है।

दुनिया ने पिछले दो दशकों के दौरान देखा है कि हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में कम हथियारों और सुविधाओं के बावजूद, उसे लड़ाई के मोर्चे पर पराजित किया है।

सन् 2000 और 2006 में हिज़्बुल्लाह के मुक़ाबले में इस्राईली सेना की हार को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

जनरल ब्रीक का कहना था कि हालिया घटनाक्रम इस बात का स्पष्ट उदाहरण हैं कि ज़ायोनी शासन की रणनीति कमज़ोर पड़ रही है, इसीलिए अब वह किसी भी नए युद्ध के लिए तैयार नहीं है और अगर युद्ध शुरू हुआ तो उसे रोज़ाना हज़ारों रॉकेटों का सामना करना होगा। msm