इमरान खान ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि भारत का पीएम मुल्क के बाहर बैठकर फैसले नहीं करता जबकि पाकिस्तान की सरकार दुबई में बैठकर फैसले करती है।
इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान आज हर लिहाज से घुटनों पर आ चुका है। हमारी इकोनॉमी पूरी तरह तबाह हो चुकी है। पीएम मोदी कहते हैं कि पाकिस्तान को छोड़ दो, यह तो अपने बोझ तले ही दबकर खत्म हो जाएगा। क्या 14 महीने पहले जब मैं प्रधानमंत्री था तब कोई ऐसा बयान आता था?
इमरान खान ने आगे कहा कि बिलावल भुट्टो ने अमेरिका के कितने दौरे किए। वह बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलता है और दौरों पर उसने अरबों रुपए खर्च कर दिए। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि मोदी के हालिया अमेरिका दौरे पर बाइडेन के साथ उनकी जो जॉइंट स्टेटमेंट आई वह पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है। कभी द्विपक्षीय बातचीत में भारत और अमेरिका तीसरे देश को भला बुरा नहीं कहते, लेकिन इस बार दोनों नेताओं ने नाम लेकर कहा है कि पाकिस्तान टेररिज्म फैला रहा है। मैं और क्या कहूं। भारत और अमेरिका ने हमारे मुंह पर तमाचा मारा है।
इसी प्रकार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मोदी और बाइडेन के बयान पर हमारे यहां से जवाब नहीं आएगा। क्योंकि दोनों देश जानते हैं कि हमारे नेताओं का अरबों डॉलर बाहर पड़ा है। मैं फौज से कहता हूं कि अमेरिका और भारत का जॉइंट डिक्लेरेशन आया है, उसमें साफ है कि डिफेंस, न्यूक्लियर प्रोग्राम और एआई में वे साथ हैं। हमारी इकोनॉमी तो पहले ही जमीन पर गिरी पड़ी है। भारत और मोदी आज खुद को बहुत ताकतवर समझते हैं। पाकिस्तान अपने बोझ से गिरे या न गिरे, वो हमारे मुल्क को गिराकर मानेंगे। mm
342/