उन्होंने ईरान के पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत में दो सौ बीस उत्पादन केंद्रों के उद्घाटन के मौके पर कहा कि जिस तरह सशस्त्र बलों ने मिसाइल बनाकर दुनिया को चौंका दिया, उसी तरह औद्योगिक केंद्रों का खुलना भी देश की शक्ति बढ़ाने का जरिया होगा।
इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने उत्पादन केंद्रों को सरकार और संसद के वित्तीय और कानूनी समर्थन को दोहराया।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी अपने देश के साप्ताहिक दौरे के सिलसिले में आज, गुरुवार को पूर्वी आज़रबाइजान प्रांत पहुंचे हैं।