स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार असअद बिन तारिक़ आले सईद ने अपने एक संबोधन में कहा है कि अरब संघ में सीरिया की वापसी एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि हम इस बात को लेकर खुश हैं।
ओमान के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि अरब संघ में सीरिया की वापसी का हार्दिक स्वागत है। याद रहे कि अरब लीग का 32वां शिखर सम्मेलन 19 मई को सऊदी अरब की मेज़बानी में जिद्दा नगर में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन के घोषणापत्र में अरब लीग में सीरिया की वापसी का स्वागत किया गया।
अरब लीग में सीरिया की 12 वर्षों के बाद वापसी हुई है। अरब लीग के अधिकारियों ने कहा कि अब से अरब लीग की सारी बैठकों में सीरिया का प्रतिनिधि मंडल शामिल होगा।
हालांकि अमरीका ने अरब संघ में सीरिया की वापसी के फ़ैसले का विरोध किया है। अमरीका का कहना है हम इस बात पर यक़ीन नहीं रखते कि इस समय सीरिया को अरब लीग में दोबारा शामिल होने का अधिकार हासिल है।
इसी के साथ तारिक़ आले सईद ने फ़िलिस्तीन के बारे में कहा कि फ़िलिस्तीन संकट के समाधान न होने की स्थति में क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तनाव बना रहेगा।
342/