उन्होंने ईमान और नैतिकता को मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण विषय बताया और कहा कि ईमान और नैतिकता को विशेषकर अगर उन लोगों की ओर से सही तरह से बयान किया जाये तो महत्वपूर्ण पदों पर हैं तो मानव समाज की बहुत से समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मानव समाज की आवश्यकता केवल भौतिक विकास व प्रगति नहीं है बल्कि विकसित समाजों की एक महत्वपूर्ण ज़रूरत ईमान, नैतिकता और ईश्वर से संपर्क है जिसकी अनदेखी कर दी गयी है।
उन्होंने विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अन्याय और अपराधों के जारी रहने को ईमान और नैतिकता से दूरी का परिणाम बताया और कहा कि तकफीरी आतंकवादियों ने पश्चिम एशिया में अपराध किया जबकि वे कम से कम भी ईमान और नैतिक मूल्यों के प्रति वचनबद्ध नहीं थे परंतु इस अपराधी गिरोह के मुकाबले में जनरल शहीद कासिम सुलैमानी और अबू मेहदी अलमोहन्दिस जैसे लोग डट गये और उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आतंकवादियों से मुक्ति दिलाई। MM
342/