शनिवार को भी ग़ज्ज़ा पर ज़ायोनी सेना के हवाई हमलों का सिलसिला जारी रहा, इस बीच नाबलुस में ज़ायोनी सैनिकों ने फ़िलिस्तीनियों के घरों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग की, जिसमें दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।
फ़िलिस्तीनी सुरक्षा सूक्षों का कहना है कि पहले ज़ायोनी सैनिकों ने शरणार्थी कैम्प के प्रवेश को बंद कर दिया, उसके बाद वहां भीषण गोलीबारी की और आंसू गैस के गोले दाग़े।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने 19 वर्षीय यूसुफ़ अल-अरज और 32 वर्षीय सईद जिहाद शाकिर को सीधे गोली मार दी।
फ़ायरिंग में कई अन्य फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ लोगों की गर्दन और पेट में गोलियां लगी हैं।
इस बीच, इस्राईली लड़कू विमानोंम ने शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी ग़ज्ज़ा पर हवाई हमले किए। msm
342/