प्रतिरोधी संगठन जिहादे इस्लामी फ़िलिस्तीन ने इस्राईली हमले में अपने तीन कमांडरों जिहाद अल-ग़नम, ख़लील अल-बहतीनी और तारिक़ इज्ज़ुद्दीन के अपनी पत्नियों के साथ शहीद होने का एलान किया है।
अल-जज़ीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी सेना ने ग़ज्ज़ा के ठीक केन्द्र में स्थित एक आवासीय इमारत को निशाना बनाया।
हमले के बाद, फ़िलिस्तीनी गुटों की ओर से जवाबी कार्यवाही के डर से इस्राईली सेना ने ज़ायोनी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और कहा है कि ग़ज्ज़ा से 40 किलोमीटर की दूरी तक लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।
वहीं हमास के नेता इस्माईल हनिया ने इस्राईल को अपने इस अपराध की क़ीमत चुकाने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
हनिया ने एक बयान जारी करके कहा कि बुज़दिली से हमला करके हमारे नेताओं को शहीद करने से अवैध शासन को सुरक्षा नहीं प्राप्त नहीं होगी, बल्कि इससे हमारा प्रतिरोध और अधिक मज़बूत होगा।
ज़ायोनी सेना का कहना है कि ग़ज्ज़ा पट्टी पर हमले में उसके 40 लड़ाकू और ड्रोन विमानों ने हिस्सा लिया है। msm
342/