अली शमख़ानी ने ट्वीट किया कि इस्राईल की आतंकी गतिविधियों का ज़िम्मेदार अमरीका है और इन गतिविधियों के परिणामों की ज़िम्मेदारी भी अमरीका पर ही है।
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने अपने ट्वीट में लिखा कि अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सालिवान ने यह बयान दिया है कि अगर ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश करता है तो अमरीका उस पर अंकुश लगाने की इस्राईल की आज़ादी को मान्यता देगा।
अली शमख़ानी ने कहा कि इस बयान का सीधा मतलब यह है कि ईरान में परमाणु प्रतिष्ठानों और लोगों पर इस्राईल के आतंकी हमलों का ज़िम्मेदार अमरीका और आइंदा भी उसे ज़िम्मेदार माना जाएगा जबकि इन आतंकी गतिविधियों का ख़मियाज़ा भुगतने के लिए भी अमरीका को तैयार रहना चाहिए।
जैक सालिवान ने यह बयान तब दिया है जब वह सऊदी अरब की यात्रा कर रहे हैं और बताया जाता है कि उनकी कोशिश इस्राईल और सऊदी अरब के बीच दोस्ती को मज़बूत करने पर केन्द्रित रहेगी।
342/