तुर्की ने एक बार फिर अमेरिका पर मीडिल ईस्ट में आतंकवाद फ़ैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका हमारी सरहदों पर एक आतंकी सरकार के गठन की साज़िशें कर रहा है। तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोइलू ने कहा कि सच्चाई यह है कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में हमे अमेरिका के खिलाफ लड़ना पड़ रहा है। हमारा सामना PKK जैसे आतंकी संगठनों के परदे में छुपे अमेरिका से हो रहा है। रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुतबिक तुर्क होम मिनिस्टर ने कहा कि हमे आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अमेरिका का मुक़ाबला करना पड़ रहा है। अमेरिका हमारी सरहदों पर एक आतंकी सरकार के गठन की योजना को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। सुलेमान ने दावा करते हुए कहा कि हमे ISIS, अलकायदा PKK और कई दुसरे आतंकी संगठनों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बज़ाहिर तो हम PKK से जंग कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह नहीं है बल्कि सच्चाई यह है कि हमे अमेरिका से लड़ना पड़ रहा है क्या हम इतने सादे और भूले हैं कि यह नहीं समझ सकते ? अमेरिका हमारी सरहदों पर एक आतंकी सरकार का गठन करना चाहता है। सीरिया को आतंकवाद की आग में जलाने और आतंकी गुटों को हर तरह से भरपूर मदद करने में अमेरिका और साम्राज्यवाद की साज़िश में बराबर के साझीदार रहे तुर्की ने एक हफ्ते पहले भी अमेरिका के खिलाफ ज़बानी हमले करते हुए दावा किया था कि वाशिंगटन हमारी सीमाओं के आस पास एक आतंकी सरकार के गठन की साज़िशों में लगा हुआ है। तुर्क जवानों से बात करते हुए सुलेमान सोइलू ने यूरोप को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि अमेरिका अपना एतेबार और भरोसा खो चुका है जबकि यूरोप अमेरिका के हाथों की कठपुतली से ज़्यादा कुछ नहीं है। अमेरिका अपना बचा खुचा ऐतेबार भी तेज़ी से खो रहा है दुनिया के अधिकांश देश उस से दूरी बना रहे हैं।
27 अप्रैल 2023 - 17:00
समाचार कोड: 1361008
तुर्की ने एक बार फिर अमेरिका पर मीडिल ईस्ट में आतंकवाद फ़ैलाने के आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका हमारी सरहदों पर एक आतंकी सरकार के गठन की साज़िशें कर रहा है।