23 अप्रैल 2023 - 17:44
सूडान में अभी भी नही रुकी है हिंसा, राष्ट्रसंघ ने जताई चिंता

राष्ट्रसंघ ने सूडान में जारी झड़पों को समाप्त किये जाने की मांग की गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सूडान में संघर्षरत पक्षों से झड़पों को तत्काल रोकने का आह्वान किया है। 

डब्लूएचओ के अनुसार सूडान में जारी संघर्ष रुकने की स्थति में ही लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सकती है।  इसी बीच रेड क्रीसेंट ने बताया है कि झड़पों के कारण घरों में घिरे लोगों के पास खाद्य सामग्री सामप्त हो रही है और बहुत से लोग पीने के पानी से वंचित हैं।

उधर अंतर्राष्ट्रीय संकट समूहों ने भी सूडान में लाखों लोगों के घेराव में आ जाने और खाने-पीने की वस्तुओं के समाप्त हो जाने के बारे में चिंता जताई है। 

जानकारों का कहना है कि सूडान में जारी संघर्ष अब धीरे-धीरे एक वास्तविक युद्ध में बदलता जा रहा है जिसके पड़ोसी देशों तक फैल जाने का ख़तरा बना हुआ है।  सूडान में विभिन्न गुटों के बीच झड़पों का क्रम अब दूसरे सप्ताह में प्रविष्ट हो चुका है।  वहां पर इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

दूसरी ओर अफ्रीकी देश माली में ताज़ा हिंसा में कम से कम 101 लोग मारे गए जबकि दसियों अन्य घायल हुए हैं।  माली में एक सैन्य शिविर और हवाई अड्डे के निकट आत्मघाती हमले में 3 सैनिक और 10 आम लोग मारे गए।  इस हमले में दसियों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।  इस विस्फोट से हवाई अड्डे के निकट स्थित लगभग 20 घर नष्ट हो गए।

342/