नेतन्याहू की कट्टर ज़ायोनी कैबिनेट की तरफ से अदालती सिस्टम में बदलाव की कोशिशों के बाद इस्राईल में शुरू हुआ संकट धीरे धीरे विस्फोटक होता जा रहा है। इस्राईल में शुरू हुआ यह आंतरिक संकट अब इस्राईल और अमेरिकी प्रशासन के बीच तनातनी के साथ और बढ़ने की आशंका है।
कल ही ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को निशाने पर रखते हुए खरी खरी सुनाई थी। नेतन्याहू को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस में एंट्री की इजाज़त न देने के बाइडेन के बयान पर पलटवार करते हुए नेतन्याहू ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि हम एक आज़ाद और संप्रभु देश हैं और किसी बाहरी दबाव के नतीजों में हम कोई फैसला लेने वाले नहीं हैं।
अब बाइडेन पर निशाना साधा है ज़ायोनी कैबिनेट के उन्मादी और कट्टर चरमपंथी सदस्य इतमार बिन गवीर ने। इस्राईल के आंतरिक सुरक्षा मंत्री इतमार बिन गवीर ने बाइडन के बयान को देश के अंदरूनी मामलों में दखल अंदाज़ी बताते हुए अमेरिकी प्रशासन को निशाने पर लिया। अमेरिका को निशाने पर लेते हुए ज़ायोनी मंत्री ने कहा कि इस्राईल एक आज़ाद मुल्क है अमेरिका के झंडे का कोई सितारा नहीं। अमेरिका को यह बात समझना होगी कि हम एक आज़ाद देश है उसके झंडे पर लगा कोई स्टार नहीं।
ग़ौर तलब है कि मंगलवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राईल के गंभीर हालात पर चिंता जताते हुए नेतन्याहू से अपील की थी कि वह अदालती सिस्टम में बदलाव की अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दें। अप्रैल के शुरू में नेतन्याहू की अमेरिकी यात्रा को रद्द करने की खबर देते हुए बाइडन ने साफ़ शब्दों में कहा कि निकट भविष्य में व्हाइट हाउस में नेतन्याहू की एंट्री की कोई संभावना नहीं है।
वहीँ आंतरिक संकट के कारण अलग थलग पड़े नेतन्याहू को सहारा देने के लिए काकेशस इलाक़े में इस्राईल का सबसे वफादार देश अज़रबैजान सामने आया है। मक़बूज़ा फिलिस्तीन में अज़रबैजान के दूतावास की ओपनिंग के लिए इस्राईल पहुंचे अज़रबैजान के विदेश मंत्री ने अपने ज़ायोनी समकक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस की।
अज़रबैजान की ट्रेंड न्यूज़ एजेंसी ने खबर देते हुए कहा कि विदेश मंत्री ने अपने इस्राईली काउंटर पार्ट के साथ मुलाक़ात के बाद प्रेस कांफ्रेंस की। ज़ायोनी विदेश मंत्री एली कोहेन ने देश के आंतरिक मामलों से ध्यान भटकाने के लिए एक बार फिर जमकर ईरान के खिलाफ ज़हर उगला।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कोहेन ने कहा कि ईरान अज़रबैजान और इस्राईल के लिए समान रूप से खतरा है। वह इलाक़े को अस्थिर कर रहा है और आतंकियों का समर्थन करता है।
अज़रबैजान के विदेश मंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे ज़ायोनी मंत्री ने कहा कि ईरान के खतरे को लेकर इस्राईल और अज़रबैजान एकमत हैं। हमे ईरान के खिलाफ मिलकर काम करना होगा। हमे ईरान को परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की इजाज़त नहीं देना चाहिए। ईरान मीडिल ईस्ट को अशांत कर रहा है तथा आतंक को बढ़ावा दे रहा है।
आज़री मीडिया के मुताबिक़ ज़ायोनी मंत्री ने कहा कि इस्राईल और अज़रबैजान मिलकर यह काम कर सकते हैं। हमें राजनैतिक, आर्थिक और सैन्य गठजोड़ के साथ निर्णायक और गंभीर चुनौती पेश करना होगी।
ग़ौर तलब है कि अपना वुजूद बचाने के लिए जूझ रहे इस्राईल से वफादारी निभाते हुए अज़रबैजान ने हाल ही में इस्लामी उम्मत की पीठ में खंजर घोंपते हुए इस्राईल में अपना दूतावास खोला है जिसकी ओपनिंग के लिए आज़री विदेश मंत्री तल अवीव पहुंचे हुए हैं।