26 मार्च 2023 - 17:15
नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है

ज़ायोनी सरकार के प्रधान मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और हजारों लोगों ने फ़िलिस्तीन के कब्जे वाले विभिन्न शहरों में फिर से प्रदर्शन किया है।

ज़ायोनी सरकार के प्रधान मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और हजारों लोगों ने फ़िलिस्तीन के कब्जे वाले विभिन्न शहरों में फिर से प्रदर्शन किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार रात तलावीव सहित कब्जे वाले फिलिस्तीन के विभिन्न शहरों में करीब 200,000 लोगों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।

अधिकृत फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी शासन के भ्रष्ट प्रधान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं और कल रात का प्रदर्शन बारहवां साप्ताहिक प्रदर्शन था।

प्रदर्शनकारी नेतन्याहू सरकार के न्यायिक सुधारों को न्यायपालिका के खिलाफ तख्तापलट बता रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त सुधारों के फलस्वरूप न्यायपालिका की शक्तियाँ कम होंगी और कार्यपालिका तथा विधायिका की स्थिति सुदृढ़ होगी।

नेतन्याहू रिश्वतखोरी और वित्तीय भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नेतन्याहू मनमाने सुधारों के जरिए अपने ऊपर लगे मुकदमों से छुटकारा पाना चाहते हैं।