इस्राईल में पिछले कई महीने से लोग नेतनयाहू सरकार के उस बिल का विरोध कर रहे हैं, जिसे न्यायिक सुधार के बहाने न्यायपालिका की शक्ति सीमित करने के लिए लाया जा रहा है।
सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह बिल दर असल संविधान के ख़िलाफ़ एक तरह का तख़्तापलट है। इससे न्यायपालिका के अधिकार बहुत सीमित हो जायेंगे, वहीं सरकार की शक्ति काफ़ी हद तक बढ़ जाएगी।
गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने इस्राईल में तानाशाही के ख़िलाफ़ अपना विरोध जारी रखा और बेन गोरियन एयरपोर्ट के मार्गों को बंद कर दिया, जिसके कारण ख़ुद नेतनयाहू की फ़्लाइट को देरी का सामना करना पड़ा।
नेतनयाहू को इटली की यात्रा पर जाना था, लेकिन एयरपोर्ट के रास्ते बंद होने के कारण, वह 14 घंटे की देर से रवाना हुए और अमरीकी रक्षा मंत्री से भी उन्होंने एयरपोर्ट पर ही मुलाक़ात की। msm
342/