8 मार्च 2023 - 13:45
स्कूली छात्राओं को जहरीली गैस से जहर देने की घटना गंभीर अपराध है।

सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनई ने पौधरोपण समारोह के मौके पर अपने भाषण में स्कूली छात्राओं को जहरीली गैस से जहर देने की घटनाओं का जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी और पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी गंभीरता से इन घटनाओं के कारण का पता लगाऐं, उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनई ने पौधरोपण समारोह के मौके पर अपने भाषण में स्कूली छात्राओं को जहरीली गैस से जहर देने की घटनाओं का जिक्र किया और इस बात पर जोर दिया कि अधिकारी और पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी गंभीरता से इन घटनाओं के कारण का पता लगाऐं, उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में जो लोग शामिल पाए जाते हैं उन लागों से इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की मंशा का पता लगाया जाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
इन घटनाओं को समाज के सबसे निर्दोष तत्वों यानी बच्चों के खिलाफ अपराध और समाज और परिवार के लिए चिंता और मनोवैज्ञानिक संकट का कारण बताते हुए सुप्रीम लीडर ने कहा कि जो लोग इस गंभीर अपराध के दोषी पाए जाएंगे उन्हें किसी भी तरह से माफ़ नहीं किया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी ताकि यह एक सबक बन सके।