ईरान प्रेस के अनुसार अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति कहते हैं कि वर्तमान राष्ट्रपति की सरकार के क्रियाकलाप ही चीन और रूस के निकट होने का कारण बने हैं। ट्रम्प ने कहा कि यह अमरीका के लिए बहुत ख़तरनाक है।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि जो बाइडेन ने रूस और चीन को एसे में निकट होने के लिए मजबूर किया है कि जब उनको यह काम नहीं करना चाहिए था। ट्रम्प ने इस साक्षात्कार में कहा कि जब मैं विद्यार्थी था और इतिहास पढ़ता था तो मुझको यह बात समझ में आ गई थी कि चीन और रूस को कभी भी निकट न होने दिया जाए। हालांकि इस समय अमरीकी सरकार उनको एकजुट करने के लिए बाध्य कर रही है। ट्रम्प के अनुसार यह काम अमरीका के लिए बहुत ही ख़तरनाक है।
उन्होंने नाॅर्ड स्ट्रीम गैस पाइप लाइन में हुए विस्फोट के बारे में कहा कि हो सकता है कि यह काम हमारी ओर से किया गया हो या फिर यूक्रेन की ओर से इसे अंजाम दिया गया हो। ट्रम्प का कहना था कि यह किसी तीसरे पक्ष का भी काम हो सकता है। उन्होंने कहा कि रूस का इसमें कोई हाथ नहीं है।
अपने इस साक्षात्कार से पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने जो बाइडेन की हालिया यूक्रेन यात्रा की भी आलोचना करते हुए कहा कि इस समय विश्व को तीसरे महायुद्ध का सामना है।
342/