20 फ़रवरी 2023 - 15:01
इस साल ऐतेकाफ़ पर बैठने वाले आधे से ज़्यादा लोगों की उम्र, 20 साल से कम।

इस साल ईरान के विभिन्न शहरों में 3957 मस्जिदों में 613000 लोग ऐतेकाफ़ पर बैठे जिसमें अधिकतर ऐतेकाफ़ पर बैठने वाले 20 साल से कम आयु वाले थे जिनकी संख्या 352000 थी जो कुल मोअतकेफ़ीन की आधी से अधिक संख्या थी।

ईरान की तब्लीग़ाते इस्लामी आर्गनाइज़ेशन की कल्चरल ब्रांच के सिक्रेट्री हुज्जतुल इस्लाम रज़ा इज़्ज़त ज़मानी की रिपोर्ट के अनुसार इस साल ईरान के विभिन्न शहरों में 3957 मस्जिदों में 613000 लोग ऐतेकाफ़ पर बैठे जिसमें अधिकतर ऐतेकाफ़ पर बैठने वाले 20 साल से कम आयु वाले थे जिनकी संख्या 352000 थी जो कुल मोअतकेफ़ीन की आधी से अधिक संख्या थी।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार इस साल लगभग 205000 छात्राऐं और 147000 छात्र ईरान के विभिन्न जिलों की 1960 मस्जिदों में ऐतेकाफ़ पर बैठे।

ग़ौरतलब है कि इस्लाम में ऐतेकाफ़ एक ऐसी इबादत है जिसमें लोग तीन दिन रोज़ा रखते हैं और मस्जिद में रहकर नमाज़, इबादत और दुआ व तौबा में वक़्त गुज़ारते हैं ऐसे में जब दुश्मन ईरानी नौजवानों के ख़िलाफ़ साफ़्टवॉर छेड़े हुए है हज़ारों ईरानी नौजवान छात्र छात्राओं का आगे बढ़ कर इस इबादत में हिस्सा लेना दर्शाता है कि दुश्मन की सारी साज़िशें नाकाम हुई हैं।