8 फ़रवरी 2023 - 19:41
सीरिया पर प्रतिबंध लगाने का नहीं, बल्कि मदद करने का समय है, अल-मिक़दाद

सोमवार को तड़के 7.8 तीव्रता वाले भूकंप से लरज़ जाने वाले युद्ध ग्रस्त अरब देश सीरिया के विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद ने कहा है कि यह उनके देश पर प्रतिबंध लगाने का नहीं, बल्कि मदद करने का समय है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत से टेलीफ़ोन पर बातचीत में उन्होंने सीरिया के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को अत्याचापूर्ण बताया और तुरंत इन प्रतिबंधों को हटाने की मांग की।

ग़ौरतलब है कि तुर्किए और सीरिया में सोमवार तड़के 7.8 तीव्रता वाले भूकंप और उसके बाद आने वाले कई ज़ोरदार झटकों से दोनों देशों में मरने वालों की संख्या क़रीब 7,800 हो गई है, जिसमें लगातार वृद्धि की आशंका है।

सीरिया में मरने वालों की संख्या 1,932 बताई जा रही है, जबकि घायलों की संख्या 2544 हो गई है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत गीइर पेडर्सन ने सीरिया के विदेश मंत्री फ़ैसल अल-मिक़दाद के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की और ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया।

अल-मिक़दाद ने उन दोस्त देशों का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने आगे बढ़कर सीरिया की पीड़ित जनता की मदद की है या मदद की पेशकश की है। msm

342/