4 फ़रवरी 2023 - 13:05
इमाम अली के शुभ जन्म दिवस पर पूरे देश में उत्सव का माहौल

हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर आज पूरे ईरान में खुशियां मनाई जा रही हैं।

शनिवार 4 फरवरी 2023 को 13 रजब है।  आज पूरे ईरान में हज़रत अली के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 

पूरे देश के पवित्र स्थलों, महत्वपूर्ण सड़कों और घरों, इमारतों और दुकानों को सजाया गया है।  इस अवसर पर लोग बढ़-चढ़कर उत्सवों में भाग ले रहे हैं।  बहुत से स्थानों पर मिठाइयां बांटी जा रही हैं।  कवि और वक्ता हज़रत अली अलैहिस्सलाम का गुणगान करते हुए कविताएं और शेर पढ रहे हैं।

ईरान के धार्मिक नगरों मशहद और क़ुम का वातावरण अधिक धार्मिक दिखाई दे रहा है।  लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।  वहां पर पवित्र स्थलों पर जाकर लोग हज़रत अली के प्रति अपनी श्रद्धा पेश कर रहे हैं। ईरान में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस से संबन्धित कार्यक्रम कल रात से आरंभ हो चुके हैं जो आज अपने चरम पर हैं।  मस्जिदों, इमामबाड़ों और महापुरूषों की मज़ारों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  ईरान के अतिरिक्त इराक़ में 13 रजब के अवसर पर वहां के कई नगरों में इमाम अली के शुभ जन्म दिवस पर खुशियां मनाई जा रही हैं।

काल रात से जारी यह सिलसिला आज पूरे दिन जारी रहेगा।  हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर हम सबकी सेवा में हार्दिक बधाई पेश करते हैं।

342/