9 जनवरी 2023 - 16:39
बाइडेन का बयान औपनिवेशिक काल का परिचायकःरईसी

ईरान के राष्ट्रपति ने अमरीकी राष्ट्रपति के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमे उन्होंने विश्व के सही देशों को तुलना अमरीकी पैंट के पेबंद से की थी।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने एक भाषण में कहा था कि मैंने विश्व के 140 देशों की यात्राएं की हैं।  उन्होंने कहा कि इस बात को मैं बहुत ही आसानी से कह सकता हूं कि सारी दुनिया हमारे पैंट पर लगे पेबंद से भी कम है।  हम वह सब करेंगे जो चाहेंगे। 

बाइडेन के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि विश्व के देशों और राष्ट्रों के अपमान में अमरीकी राष्ट्रपति का यह वक्तव्य अभूतपूर्व है।  उन्होंने कहा कि बाइडेन का यह बयान औपनिवेशिक काल की ओर वापसी का परिचायक है।

इसी के साथ ईरान के राष्ट्रपति ने फ़्रांस की कुख्यात व्यंग पत्रिका शार्ली हेब्दो द्वारा धार्मिक नेतृत्व तथा धार्मिक मूल्यों के अपमान की निंदा की।  उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने आस्थाओं का अनादर, यह काम करने वालों की मानसिकता का परिचायक है।

शार्ली हेब्दो नामक व्यंग पत्रिका, जो विगत में मुसलमानों के बीच सबसे सम्मानीय व्यक्तित्व अर्थात हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स)  का अनादर कर चुकी है, उसी ने इस बार धार्मिक नेतृत्व का अनादर किया है।  पिछली बार की ही भांति इस बार भी उसको अपनी अशुभ कार्यवाही पर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

342/