रूस ने 36 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की थी। रूस और यूक्रेन के लोग 6 और 7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं। युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद आकाश में विमानों की आवाज और हमलों की चेतावनी गूंज रही थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति विलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि युद्ध विराम के बहाने रूस जंग जारी रखेगा और नई ताक़त हासिल करके हमला करेगा।
जेलेंस्की ने कहा था कि अब रूस हमारे योद्धाओं को पूर्वी इलाके दोनबास में प्रवेश करने से रोकने के लिए क्रिसमस को ढाल बना रहा है। इस दौरान वह अपने हथियार, विस्फोटक को हमारे नज़दीक लाने की योजना बना रहा है।
उधर अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हैरानी है कि पुतिन क्रिसमस और नए साल पर भी अस्पतालों, नर्सरियों और चर्च पर हमला करने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि पुतिन बिना क्रिया के ऑक्सीजन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
दूसरी ओर अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि पुतिन की घोषणा पर अमेरिका को ज़्यादा विश्वास नहीं है। पुतिन की यह चाल हो सकती है युद्ध विराम के बीच आराम कर लें, चीजें ठीक कर लें, सैनिक दोबारा एक होकर मज़बूत हों और फिर आख़िरी में ज़ोरदार हमला कर दें। (AK)
342/