ग़ौरतलब है कि 3 जनवरी 2020 को जनरल सुलेमानी इराक़ की आधिकारिक यात्रा पर बग़दाद पहुंचे थे। बग़दाद एयरपोर्ट के निकट अमरीकी ड्रोन विमानों ने हमला करके जनरल सुलेमानी और उनके कई साथियों को शहीद कर दिया था।
पॉपुलर फ्रंट फ़ॉर द लिबरेशन ऑफ़ फ़िलिस्तीन की सैन्य शाख़ा अबू अली मुस्तफ़ा के प्रवक्ता अबू जमाल ने ग़ज्ज़ा में ईरान प्रेस के रिपोर्टर से बात करते हुए कहाः शहीद जनरल सुलेमानी के नेतृत्व में प्रतिरोधी मोर्चे ने दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे अमरीकी आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ वास्तविक संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि इराक़ और सीरिया में अमरीकी आतंकवाद के ख़िलाफ़ जनरल सुलेमानी का संघर्ष किसी से ढका-छिपा नहीं है।
अबू जमाल का कहना था कि शहीद जनरल सुलेमानी एक अनूठी सैन्य सोच के मालिक थे और उन्होंने दाइश को नष्ट करके यह साबित कर दिया था। msm
342/