राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि दुश्मन ने हालिया दंगों के दौरान ईरानी राष्ट्र के बारे में ग़लत अनुमान लगाए थे, उनका ख़याल था कि ईरान भी दूसरे देशों की तरह है जहां वह मानचाहे नारेबाज़ी करके लोगों को धोखा देने में सफल हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दुश्मन ने सोचा थ कि वह आज़ादी के नाम पर ईरानी राष्ट्र का विश्वास हासिल करने में सफल हो जाएगा लेकिन ईरानी राष्ट्र अच्छी तरह से अवगत है कि अमरीकी दुनिया में किसी का भी भला नहीं चाहते। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका ने दुनिया के किस क्षेत्र में लोगों को जीवन प्रदान किया।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने दूसरे देशों में पश्चिमी देशों की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों का हवाला देते हुए कहा कि यह बताने के ए इतिहास की किताबों का हवाला देने की भी ज़रूरत नहीं है जो पश्चिमी देशों ने अफ़ग़ानिस्तान, अफ़्रीक़ा, सीरिया और यमन की जनता के साथ किया है।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र की समझ बूझ ने दुश्मन की योजना को विफल बना दिया है और वह इस्लामी क्रांति और उसकी शक्ति की रक्षा के लिए अपनी सारी शक्ति के साथ मैदान में डटे हुए हैं।
उन्होंने पश्चिमी देशों के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने देख लिया कि दुश्मन ने किस तरह बच्चों को शाह चिराग़ में ज़िंदगी प्रदान की। राष्ट्रपति रईसी का इशारा उस आतंकी हमले की ओर था जो दाइश के आतंकियों ने 26 अक्तूबर को शीरा ज़ के शहर में स्थित हज़रत अहम बिन मूसा शाह चिराग़ अलैहिस्सलाम के रौज़े पर हमला करके 15 तीर्थ यात्रियों को शहीद और 19 अन्य को घायल कर दिया था। (AK)
342/