प्राप्त रिपोर्ट के
मुताबिक़, इस्लामी गणराज्य ईरान के बैंक दुनिया के चौवालीस बैंकों के साथ
बीस अरब डॉलर का वित्तीय लेन-देन कर रहे हैं। बैंक फॉर इंटरनेशनल
सेटलमेंट्स, बीआईएस ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में घोषणा की है कि वर्ष 2022
की पहली छमाही में अंतर्राष्ट्रीय बैंकों और वित्तीय केंद्रों में ईरान के
सरकारी खातों में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें पचास मिलियन डॉलर
से अधिक मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में ईरान के अंतर्राष्ट्रीय
खातों में साढ़े सत्रह अरब डॉलर की रक़म मौजूद थी, जो अब बढ़कर अठारह अरब 6
करोड़ डॉलर हो गई है।
ईरान का केंद्रीय बैंक
बीआईएस के मुताबिक़, ईरान दुनिया के चौवालीस बैंकों के साथ वित्तीय
लेनदेन कर रहा है। ग़ौरतलब बात यह है कि बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स
(बीआईएस) का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में है और इसकी चार साल की रिपोर्ट में
अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय बाज़ारों में होने वाले परिवर्तनों का
विवरण पेश किया जाता है। वहीं जानकारों का मानना है कि बीआईएस की रिपोर्ट
यह दर्शाती है कि ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों की ओर से
लगाए जाने वाले प्रतिबंधों को तेहरान पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसकी एक वजह
ईरान की प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था है।
342/