तस्मीन न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस विदेशी टैंकर के कप्तान और चालक दल को भी हिरासत में लिया गया है, क्योंकि जांच और क़ानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
जहाज़ और उसके चालक दल की राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कहरमानी ने बताया कि जहाज़ 6.6 मिलियन डॉलर की क़ीमत का तेल लेकर जा रहा था।
तस्नीम ने एक वीडियो फ़ुजेट भी जारी की है, जिसमें जहाज़ पर तस्करी वाले तेल को देखा जा सकता है।
न्यायपालिका अधिकारी का कहना था कि जहाज़ के लिए तस्करी का ईंधन उपलब्ध करवाने वाले टैंकरों पर भी मुक़दमा चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को जेल की सज़ा के अलावा, ज़ब्त किए
गए माल के मूल्य का 10 गुना तक का वित्तीय जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि
जहाज़ को ज़ब्त कर लिया जाएगा।
342/