जामे जम की रिपोर्ट के अनुसार साबेरीन न्यूज़ ने शुक्रवार की दोपहर को अपनी रिपोर्ट में बताया कि दक्षिणी इराक़ के बाबिल प्रांत में अमरीकी सैनिकों के लाजिस्टिक कारवां को निशाना बनाया गया।
इराक़ी सूत्रों की ओर से दी गयी रिपोर्ट के अनुसार यह पिछले 24 घंटे में तीसरा हमला है जिसमें अमरीकी सैनिकों के कारवां को निशाना बनाया गया।
साबेरीन न्यूज़ ने बताया है कि हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है और क़ासिमुल जब्बारीन नामक गुट की सोशल मीडिया साइट पर पूरा वीडियो अपलोड किया जाएगा।
इराक़ी सूत्रों ने बताया कि अमरीकी कारवां पर उस समय बम से हमला किया गया जब वह बाबिल हाइवे से गुज़र रहा था।
इससे पहले इराक़ी सूत्रों ने पिछले दिन दीवानिया, बाबिल और नासेरिया प्रांतों में अमरीकी सैन्य कारवां पर हमले की ख़बर दी थी।