इस सफ़र को आने वाले दिनों में अंतरिक्ष की सैर का सिलसिला शुरू होने का आरंभिक बिंदु माना जा रहा है।
न्यू शेपर्ड नाम का कैप्सूल अंतरिक्ष में भेजने वाली कंपनी ब्लू ओरीजन ने अपनी सेवाओं में बहुत तेज़ी से विस्तार शुरू कर दिया है। यह कंपनी चाहती है कि नियमित रूप से यात्रियों को ज़मीन के इर्द गिर्द फैले वायु मंडल की सतह से ऊपर अंतरिक्ष में ले जाए। कंपनी के मालिक जेफ़ बेज़स हैं।
यह सफ़र अमरीका के पश्चिमी टेक्सास से शुरू हुई थी। यह सफ़र उस तारीख़ में अंजाम पाया जिस तारीख़ में अपोलो 11 अंतरिक्ष यान चांद की सतह पर उतरा था।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इस सफ़र में जेफ़ बेज़स के साथ उनके छोटे भाई मार्क बेज़स, 18 साल का एक छात्र ओलीवर डायमन और 82 साल की एक महिला ओली फ़ंक थीं। डायमन और फ़ंक अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे कम उम्र और सबसे ज़्यादा उम्र के अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं।
इससे 9 दिन पहले ब्रितानी अरबपती रिचर्ड ब्रानसन ने भी अंतरिक्ष की यात्रा की।