सैयद इब्राहीम रईसी ने शनिवार को कोरोना वायरस के टीके बनाने और सप्लाई करने वालों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कोरोना वायरस से संघर्ष में अपनी जान की बाज़ी लगाने वालों को याद किया और मेडिकल स्टाफ़ की कोशिशों की सराहना करते हुए कहा कि देश के एक्सपर्ट्स की, कोरोना के विदेशी टीकों की टक्कर का देश में टीके बनाने की कोशिशों को गर्व के लायक़ बताया।
सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि देशी एक्सपर्ट्स की कोशिश से कोरोना के टीका बनाने का विज्ञान स्वदेशी है, जिसे और विकसित किया जाए और सरकार का भी मानना है कि इस संबंध में हर तरह की मदद करना उसकी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ज़रूरी लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया में तेज़ी लाएगी, क्रेडिट जारी करेगी और बजट विशेष करेगी।
इसी तरह उन्होंने कोरोना वायरस से संघर्ष में हर ज़रूरी क़दम के बिना देर किए उठाए जाने पर बल देते हुए कहाः अब तक जो कुछ टीकाकरण के लिए अंजाम पाया ज़रूरी था, लेकिन काफ़ी नहीं है।