7 जुलाई 2021 - 18:13
ईरान के नए राष्ट्रपति के लिए मोदी का संदेश लेकर भारतीय विदेश मंत्री तेहरान पहुंचे

भारतीय विदेश मंत्री एस जय शंकर बुधवार की शाम तेहरान की अपनी कुछ घंटों की यात्रा के दौरान ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से मुलाक़ात करके उन्हें प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सौंपेंगे।

तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, भारतीय विदेश मंत्री तेहरान के अपने कुछ घंटों के दौरे के दौरान, ईरान के शीर्ष अधिकारियों से मुलाक़ात के अलावा सैय्यद इब्राहीम रईसी को मोदी का लिखित संदेश देंगे।

किसी एक देश के विदेश मंत्री का शपथ लेने से पहले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को संदेश सौंपने के लिए उस देश की यात्रा करना, अभूतपूर्व घटना है।