अमरीकी सरकार के क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुए न्यूयार्क टाइम्स लिखता है कि न तो आतंकवाद और न ही विदेशी शक्ति बल्कि स्वयं अमरीका ही उसका बहुत बड़ा दुश्मन है।
निकोलस क्रिस्टोफ ने बाइडेन सरकार के क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुए एक रिपोर्ट तैयार की है।इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस समय जो कुछ भी काम कर रहे हैं वे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अमरीका के घटकों का उससे दूर होने का कारण बन रहे हैं।
न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बाइडने के काल में अमरीका की आंतरिक स्थिति और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा देश को पीछे की ओर ले जा रही है। प्यू रिसर्च केन्द्र की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण में केवल 17 प्रतिशत अमरीकियों ने यह कहा था कि जो बाइडेन के क्रियाकलापों के बारे में वे आश्वस्त हैं।
याद रहे कि राजनैतिक विशेषज्ञों एंव अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के बहुत से जानकारों के अनुसार अमरीका की पिछली सरकार ने जो काम किये हैं उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जो अपने प्रभाव छोड़े हैं उनको दूर होने में महीनों का समय लगेगा।