इस्राईल ने कोरोना से संबन्धित पाबंदियां हटाते हुए वहां पर लोगों को मास्क लगाने से छूट दे दी थी।
इस्राईल की ओर से कोरोना पर नियंत्रण का दावा करने के एक ही सप्ताह बाद उसके दावे की पोल खुल गई। अब इस्राईल में कोरोना अपना रंग दिखा रहा है। वहां पर वैक्सीन ले चुके लोगों को भी कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अपनी चपेट में ले रहा है। हालांकि बताया जाता है कि इस्राईल की आधी आबादी वैक्सीन लगवा चुकी है किंतु कोरोना का डेल्टा वेरिएंट उन लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है जो वैक्सीन लगवा चुके हैं।
अब वहां पर किशोरों को जल्दी से जल्दी वैक्सीन लगाने की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। इस्राईल में कोरोना क प्रसार को रोकने के लिए लागू सारी ही पाबंदियों को हटाए जाने के बाद रैंडम जांच के दौरान वहां के कई स्कूलों में सक्रमित केस मिले हैं। वहां पर स्कूलों में जांच के दौरान 9 एसे शिक्षक कोरोना से संक्रमित मिले जो वैक्सीन की पूरी डोज़ लगवा चुके थे।
याद रहे कि जनवरी में इस्राईल में कोरोना का क़हर अपने चरम पर था जब आधिकारिक रूप में प्रतिदिनि दस हज़ार मामले दर्ज किये जा रहे थे। इस्राईल में अबतक 840,079 लोग कोरोना से संक्रमित हुए जबकि कोरोना से वहां पर 6428 लोग मारे गए।