समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को तुर्की में "अन्तालिया डिप्पोमेसी फोरम" की बैठक के अवसर पर पोलैंड के विदेशमंत्री से भेंटवार्ता की जिसमें दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों की ओर संकेत किया और पोलैंड के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में संबंधों के जारी रहने पर बल दिया।
इस भेंटवार्ता में पोलैंड के विदेशमंत्री ने भी दोनों देशों के प्राचीन संबंधों की ओर संकेत किया और ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार हेतु अपने देश की तत्परता की घोषणा की।
साथ ही ईरान के विदेशमंत्री ने तुर्की, कुवैत, पाकिस्तान और ताजिकिस्तान के विदेशमंत्रियों से भी भेंटवार्ता की।
कल शुक्रवार को ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त जोज़ेफ़ बोरेल, वेनेज़ोएला और अफगानिस्तान के विदेशमंत्रियों से भी भेंटवार्ता की थी।