फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल की वायु सेना के कमान्डर आमीकाम नूरकीन का कहना है कि हमारी सारी सैन्य छावनियां, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध की मीज़ाइलों के निशाने पर हैं।
उनका कहना था कि हमास ने 11 दिवसीय युद्ध के दौरान इस्राईल के एक युद्धक विमान को मार गिराने की कोशिश की। उन्होंने 11 दिवसीय युद्ध का ब्योरा पत्रकारों को पेश किया।
उनका कहना था कि बैतुल मुक़द्दस की तलवार नामक आप्रेशन फ़िलिस्तीनियों की जीत के साथ ख़त्म हुआ और इस्राईल के सैन्य हवाई अड्डे, हमास की मीज़ाइलों के निशाने पर थे और हालिया जंग के दौरान उन्होंने हमारे एक फ़ाइटर जेट को मार गिराने की भी कोशिश की।
उन्होंने इस बात की कोशिश करते हुए कि इस्राईल ने एक पक्षीय रूप से युद्ध विराम अपनी इज़्ज़त बचाने के लिए स्वीकार किया था, कहा कि इस्राईल और फ़िलिस्तीनियों के बीच युद्ध विराम मिस्र की मध्यस्थता से हुआ और दोनों ही पक्ष इस पर राज़ी थे।