मून जाए इन 21 मई को वाशिंग्टन में अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन से मुलाक़ात करने वाले हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि बंद गली से निकलने के लिए उत्तर कोरिया से वार्ता करना चाहिये। इसी प्रकार उन्होंने आशा जताई कि जो बाइडेन वार्ता के लिए उत्तर कोरिया को प्रोत्साहित करेंगे।
ज्ञात रहे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ताकाल में वर्ष 2019 से उत्तर कोरिया के साथ परमाणु वार्ता बंद पड़ी है। दोनों पक्षों के मध्य उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के बदले में अमेरिकी प्रतिबंधों के कम करने के बारे में मतभेद थे।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने शासन काल में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से तीन बार मुलाक़ात की पर इन मुलाकातों का कोई विशेष परिणाम नहीं निकला।