17 अप्रैल 2021 - 18:07
रूस ने भी दस अमरीकी कूटनयिकों को निकालने का किया एलान, वाशिंग्टन ने कहा खेद की बात!

रूस ने 10 अमेरिकी कूटनयिकों को निकालने का जो फ़ैसला लिया है उसकी अमेरिकी विदेशमंत्रालय ने आलोचना की है।

समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने 10 अमेरिकी कूटनयिकों को रूस से निकाले जाने के निर्णय पर खेद जताया और कहा कि यह हमारे हित में नहीं है कि हमारे संबंध तनावग्रस्त हों किन्तु बदले की भावना से की गई रूस की हर प्रकार की कार्यवाही का हम जवाब देने के अपने अधिकार को सुरक्षित समझते हैं।

रूस ने हर प्रकार के प्रतिबंध के संबंध में अमेरिका को चेतावनी दी थी उसके बावजूद अमेरिका की नई सरकार ने गुरूवार को रूस के 32 व्यक्तियों और संगठनों व संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया।

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ नये प्रतिबंध के औचित्य में दावा किया है कि इन लोगों व संगठनों ने अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था।

अमेरिका ने रूस के खिलाफ़ जो नया प्रतिबंध लगाया है उस पर 14 जून 2021 से अमल किया जायेगा और अमेरिका के इस नये प्रतिबंध में तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली रूस की 6 कंपनिया भी शामिल होंगी।