हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के उपविदेशमंत्री और ईरानी वार्ताकार टीम के अध्यक्ष सैयद अब्बास इराक़ची ने शनिवार को परमाणु समझौते के संयुक्त आयोग की बैठक के बारे में कहा कि आज वर्किंग ग्रुप के मध्य विचार- विमर्श और बहुपक्षीय मुलाक़ातें जारी रहेंगी।
परमाणु समझौते के संयुक्त आयोग की आज की बैठक में विशेषज्ञ स्तर पर और ईरानी प्रतिनिधिमंडल और गुट 4+1 के मध्य होने वाली वार्ताओं के परिणामों की नये सिरे से समीक्षा की जा रही है।
इसी प्रकार आज की बैठक में यह फैसला लिया जायेगा कि वार्ता को किस प्रकार जारी रखा जाये।