अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार इटली के प्रधानमंत्री मारयो द्रामी द्वारा तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान को डिक्टेटर कहने के कारण तुर्की ने इटली से हैलिकाप्टर की ख़रीद का सौदा रोक दिया है।
इटली के संचार माध्यमों के अनुसार तुर्की के अधिकारी इटनी सरकार से आधिकारिक रूप में क्षमा चाहते हैं। वे कूटनैतिक चैनेलों के माध्यम से लीपा-पोती करने का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले इटली के प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ आयोग की प्रमुख के साथ तुर्की के प्रधानमंत्री के व्यवहार पर उनको तानाशाह कह दिया था। इस वक्तव्य के बाद तुर्की के विदेश मंत्रालय में इटली के राजदूत को बुलवाकर अंकारा ने अपनी आपत्ति से उन्हें अवगत किया था।
याद रहे कि पिछले कुछ समय से तुर्की और पश्चिम के संबन्धों में तनाव देखा जा रहा है। अभी कुछ पहले ही तुर्की के विदेश मंत्रालय ने मानवाधिकारों के बारे में अमरीका के विदेशमंत्रालय की रिपोर्ट की कड़ी आलोचना की थी।