बेन वालास ने सोमवार को अपने एक साक्षात्कार में कहा कि हमने साफ शब्दों में एलान कर दिया कि ईरान के क़र्ज़ चुकाने के लिए हमें रास्ते तलाश करने चाहिए। ब्रिटेन के रक्षामंत्री ने ईरान के क़र्ज़ को अदा करने के बारे में प्रतिबंधों को बाधा बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की सरकार इस ऋण को अदा करने के लिए क़ानून का उल्लंघन नहीं कर सकती।
ईरान का यह 400 मिलयन पाउंड सन 1974 से 1976 के दौरान टैंकों और बक्तरबंद गाड़ियों की ख़रीदारी से संबन्धित है जो आजतक नहीं मिला है। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ने ब्रिटेन को यह पैसा अदा करने का आदेश देते हुए इससे संबन्धित हर्जाने को अदा करने का आदेश दिया है।